Search

 
 
 

बेटे की शादी के लिए धनबाद आए राजस्थान के परिवार से ठगी, मारपीट व मोबाइल-गहने लेकर फरार

Dhanbad News : श्याम नट अपने बेटे गुल्लू की शादी के सिलसिले में पत्नी और भाई के साथ बरवाअड्डा पहुंचे थे. पीड़ित परिवार के अनुसार, पिछले करीब 10 दिनों से लड़की पक्ष की एक महिला फोन पर लगातार शादी की बातचीत कर रही थी. रिश्ता तय होने के बाद सोमवार को श्याम नट अपने परिवार के साथ धनबाद पहुंचे.
 
शादी के नाम पर ठगी

Dhanbad News :  बेटे की शादी के लिए राजस्थान से धनबाद पहुंचे एक परिवार के साथ कथित तौर पर ठगी और मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी का झांसा देकर लड़की पक्ष के लोगों ने पहले उनसे हजारों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए और फिर कपड़े व गहने खरीदवाने के बाद उन्हें सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की. आरोपियों ने दूल्हे के पिता का मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए.


Uploaded Image
लड़के के पिता 

फोन पर तय हुई थी शादी की बात

राजस्थान के अरवल जिले के बगडतराय गांव निवासी श्याम नट अपने बेटे गुल्लू की शादी के सिलसिले में पत्नी और भाई के साथ बरवाअड्डा पहुंचे थे. पीड़ित परिवार के अनुसार, पिछले करीब 10 दिनों से लड़की पक्ष की एक महिला फोन पर लगातार शादी की बातचीत कर रही थी. रिश्ता तय होने के बाद सोमवार को श्याम नट अपने परिवार के साथ धनबाद पहुंचे.


बरवाअड्डा पहुंचने के बाद शादी की सहमति के नाम पर लड़का पक्ष से फोन-पे के माध्यम से 40 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए. इसके बाद एक स्थान पर सिंदूरदान की रस्म भी कराई गई. रस्म पूरी होने के बाद लड़की पक्ष के लोग दूल्हे और उसके परिजनों को टुंडी रोड स्थित एक कपड़े की दुकान पर ले गए जहां करीब 23 हजार रुपये के कपड़ों की खरीदारी कराई गई. इसके अलावा करीब 35 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने भी खरीदवाए गए.

 

Uploaded Image

पीड़ित लड़का और उसकी मां 


खरीदारी के बाद सुनसान जगह ले जाकर मारपीट

पीड़ित परिवार का आरोप है कि खरीदारी पूरी होने के बाद लड़की पक्ष के लोगों का व्यवहार अचानक बदल गया. वे दूल्हे और उसके परिजनों को बहाने से नेशनल हाईवे के किनारे एक सुनसान स्थान पर ले गए. वहां उनके साथ मारपीट की गई और दूल्हे के पिता श्याम नट का मोबाइल छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गए.


घटना के बाद डरा-सहमा परिवार बरवाअड्डा थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. पीड़ितों ने साक्ष्य के तौर पर कपड़े की दुकान से हुई करीब 23 हजार रुपये की खरीदारी की रसीद भी पुलिस को सौंपी है, जिस पर दुकान का नाम दर्ज है.



बरवाअड्डा थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस खरीदारी के दौरान सामने आए लोगों और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जानकारी जुटाकर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है.

 

इसे भी पढ़ें

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही