Search

 
 
 

Latehar News: बेटी-दामाद के घर से लौट रहा था परिवार, हादसे में दो की मौत

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक महिला घायल हो गयी. घटना जिले के बरवाडीह पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के  केड़ पुलिस पिकेट के पास घटी है.
 

Latehar: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक महिला घायल हो गयी. घटना जिले के बरवाडीह पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के  केड़ पुलिस पिकेट के पास घटी है. जानकारी के मुताबिक बरवाडीह के चूंगरू पंचायत के चहल गांव के कन्‍हाई सिंह, प्रथिया सिंह व कन्‍हाई सिंह की पत्‍नी मनतोदवा देवी अपने दामाद के यहां आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेकर अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में  केड़ पुलिस पिकेट के समीप अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक गड्ढे में जा समायी.

 

इस हादसे में कन्हाई सिंह तथा प्रथिया सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.  जबकि मनतोरवा देवी को हल्की चोटें आई हैं. 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी को उन्‍हें तत्काल बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने दोनों पुरुषों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही