Search

 
 
 

Latehar News : करंट लगने नाबालिग की मौत

Latehar : रविवार को जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई.
 

Latehar : रविवार को जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान रामपुर निवासी सोनू कुमार नायक पिता सुरेश नायक के रूप में हुई है.

 

परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब आठ बजे सोनू बाहर अपने साथियों के साथ खेलने गया था. इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया.

 
परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन घायल किशोर को इलाज के लिए गुमला ले जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

 

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही