Search

 
 
 

Latehar News: खाली घर में लाखों की संपत्ति लेकर चोर फरार

Latehar : सदर थाना क्षेत्र के करकट ग्राम में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक खाली घर में चोरी की. इस चोरी में चोरों को 80 हजार रूपये नगद और सोने व चांदी के जेवर हाथ लगे हैं.
 

Latehar : सदर थाना क्षेत्र के करकट ग्राम में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक खाली घर में चोरी की. इस चोरी में चोरों को 80 हजार रूपये नगद और सोने व चांदी के जेवर हाथ लगे हैं.


जानकारी के अनुसार, मो सरफराज बाहर काम करते है. उनकी पत्नी  सबाना खातून घर में बच्चों  के साथ अकेली रहती थी.  शनिवार की रात वह अपने बच्चों को लेकर अपने सास ससुर के घर गयी थी, और रात में वही रह गयी.

 चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए घर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और कमरे में आलमारी में रखे नगद 80 हजार रूपये व तकरीबन तीन लाख रूपये के सोने व चांदी के गहने चुरा कर फरार हो गए.


रविवार की सुबह जब सबाना खातून अपने ससुर मो मजलूम अंसारी के साथ घर पहुंची तो देखा कि घर का दरवाजा का ताला टूटा  हुआ है. अंदर गये तो देखा के आलमारी खुला है. घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. यह देख उन्हें अंदाजा हो गया कि घर में चोरों ने चोरी कर ली है.


इसके बाद उन्होने इसकी जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुअनि सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही