Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: पेट्रोल में पानी मिलावट का आरोप, लोगों ने मानगो के पेट्रोल पंप पर किया हंगामा

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पेट्रोल भरवाने के बाद कई दोपहिया वाहन अचानक रास्ते में बंद हो गए. वाहन चालकों ने पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ईंधन में पानी या अन्य अशुद्धि होने की आशंका जताई.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पेट्रोल भरवाने के बाद कई दोपहिया वाहन अचानक रास्ते में बंद हो गए. वाहन चालकों ने पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ईंधन में पानी या अन्य अशुद्धि होने की आशंका जताई.

 

जानकारी के अनुसार, एक युवक ने अपनी बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया. पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद उसकी बाइक बीच रास्ते में बंद हो गई. युवक वाहन को एक मैकेनिक के पास लेकर पहुंचा, जहां जांच के दौरान पेट्रोल में गड़बड़ी की आशंका जताई गई. इसके बाद युवक दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई.

 

मामले की जानकारी फैलते ही अन्य वाहन चालक भी पेट्रोल पंप पहुंचने लगे. कई लोगों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी गाड़ियों में भी इसी तरह की समस्या आई है. कुछ वाहन मालिकों ने दावा किया कि ईंधन में पानी जैसी अशुद्धि होने के कारण वाहन ठीक से नहीं चल रहे हैं.

 

देखते ही देखते पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ जुट गई और ग्राहकों तथा पंप कर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 15 से 20 वाहन मालिकों ने एक जैसी शिकायतें कीं. इससे कुछ समय के लिए पंप परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया.

 

विवाद बढ़ने पर पेट्रोल पंप प्रबंधन ने प्रभावित ग्राहकों को सहयोग का आश्वासन दिया. प्रबंधन की ओर से कहा गया कि शिकायत करने वाले ग्राहकों को पेट्रोल की राशि वापस करने और वाहनों को हुए संभावित नुकसान की जांच कर आवश्यक सहायता देने पर विचार किया जाएगा.

 

हालांकि, पेट्रोल में पानी या अन्य अशुद्धि मिलने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. संबंधित विभाग या विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वाहनों में आई खराबी का वास्तविक कारण क्या था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही