Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला बनी चेन स्नैचरों का शिकार, बाइक सवार बदमाश फरार

Jamshedpur : चेन छीनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का है. जहां रविवार सुबह सूर्य मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक कर रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : चेन छीनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का है. जहां रविवार सुबह सूर्य मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक कर रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

 

जानकारी के अनुसार, महिला सुबह टहलने के लिए निकली थीं. इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर तेज रफ्तार से फरार हो गए. महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई.

 

घटना के बाद पीड़िता और स्थानीय लोगों ने सूर्य मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, लेकिन उसमें बदमाशों की स्पष्ट तस्वीर नहीं मिल सकी. सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस अब आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके.

 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जमशेदपुर पुलिस ने चेन छीनतई करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था. उस दौरान एक आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी थी. जवाब में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी थी. घायल आरोपी का इलाज फिलहाल एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

 

इसके बावजूद शहर में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए और संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत की जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही