Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: बागुनहातु छठ घाट के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित तिलक नगर के बागुनहातु छठ घाट के पास रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह नदी किनारे पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित तिलक नगर के बागुनहातु छठ घाट के पास रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह नदी किनारे पहुंचे स्थानीय लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना तुरंत सिदगोड़ा थाना पुलिस को दी गई.


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस के अनुसार शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था तथा उसकी स्थिति भी खराब हो चुकी थी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

 

अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. वहीं, नदी किनारे शव मिलने की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही