Search

 
 
 

Palamu News: धान रोपाई के दौरान करंट की चपेट में आया परिवार, मां की मौत, बेटा-बहू गंभीर

जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव में रविवार को एक हादसा हो गया. खेत में काम करने के दौरान एक ही परिवार के तीन लोग बिजली की चपेट में आ गए. हादसे में मीना देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई,
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव में रविवार को एक हादसा हो गया. खेत में काम करने के दौरान एक ही परिवार के तीन लोग बिजली की चपेट में आ गए. हादसे में मीना देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे भीम कुमार सिंह और बहू मुन्नी देवी गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, परिवार धान की रोपाई से पहले खेत तैयार करने गया था. इसी दौरान भीम कुमार सिंह खेत में उतर रहे थे, तभी वहां लगे बिजली के तार के संपर्क में आ गए और तेज करंट लगने से गिर पड़े.

 

बेटे को बचाने के लिए दौड़ीं मां मीना देवी और बहू मुन्नी देवी भी अनजाने में करंट की चपेट में आ गईं. कुछ देर तक तीनों वहीं पड़े रहे. शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों को करंट से अलग किया.

 

इसके बाद सभी को तत्काल इलाज के लिए तुंबागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल ले जाया गया.वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मीना देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं भीम कुमार सिंह और मुन्नी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनका इलाज जारी है. 

 

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन सभी को लेकर अस्पताल चले गए थे.पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही