Search

 
 
 

Dhurandhar 2 से पहले फैंस को मिले धमाकेदार सरप्राइज, पहला पार्ट री-रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. इस फिल्म के जरिए संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर. माधवन की टिकड़ी फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. इस फिल्म के जरिए संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर. माधवन की टिकड़ी फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है.

 

धुरंधर 2 से पहले पहले पार्ट की री-रिलीज

मेकर्स ने फैंस के लिए एक खास सरप्राइज रखा है. फिल्म ‘धुरंधर 2 के रिलीज से पहले पहले पार्ट को भी सिनेमा में दिखाया जाएगा. यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि जिन लोगों ने पहला पार्ट नहीं देखा, वे कहानी समझकर धुरंधर 2 का पूरा मजा ले सकें.13 मार्च से जियो स्टूडियो और 62 स्टूडियोज की फिल्म वर्ल्डवाइड सिनेमा में दिखाई देगी, जबकि धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज होगी.

 

मेकर्स की बड़ी प्लानिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 को वर्ल्डवाइड करीब 500 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा, जिसमें से 250 स्क्रीन इंडिया में होंगी. नॉर्थ अमेरिका में इसे 185 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा. इसके अलावा, 18 मार्च को फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर PLF स्क्रीनिंग पर आयोजित किया जाएगा.

 

हॉलीवुड स्टाइल प्रीमियर और लग्जरी एक्सपीरियंस

 

फिल्म का एक्सपीरियंस और भी खास बनाने के लिए डॉल्बी एटम, इनहैंस प्रोजेक्शन और लग्जरी सीटिंग का एग्जांपल किया गया है. बताया जा रहा है कि मिडवीक्स प्रीमियर के टिकट पहले से ही सोल्ड आउट हो चुके हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही