Search

 
 
 

Hazaribagh News: जैविक खेती को लेकर किसानों को किया जागरूक

Hazaribagh News: रासायनिक खाद और कीटनाशकों के लगातार इस्तेमाल से खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता और उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है. मिट्टी की सेहत बनाए रखने के लिए किसानों को गोबर खाद, जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट और प्राकृतिक संसाधनों का अधिक उपयोग करना चाहिए.
 
किसान जागरूकता अभियान

Hazaribagh News: किसानों को आधुनिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को चौपारण पंचायत भवन परिसर में खेत बचाओ अभियान सह बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन, जैविक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई.

 

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक विजय बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों के लगातार इस्तेमाल से खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता और उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है. मिट्टी की सेहत बनाए रखने के लिए किसानों को गोबर खाद, जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट और प्राकृतिक संसाधनों का अधिक उपयोग करना चाहिए. उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त करने के तरीके बताए. 

इसे भी पढ़ें:

मुख्य अतिथि मुकुंद साव ने कहा कि कृषक मित्र गांव-गांव तक पहुंचकर किसानों को सरकारी योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी दें, ताकि किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन सकें.

 

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मुकुंद साव ने विभिन्न पंचायतों से पहुंचे कृषक मित्रों के बीच बीज का वितरण किया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, एटीएम राजेश कुमार, कृषि वैज्ञानिक विजय बहादुर सिंह चौहान, डॉ. काशीनाथ, डॉ. आशा कुमारी सहित विभिन्न पंचायतों के कृषक मित्र एवं अन्य लोग मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही