Search

 
 
 

बहरागोड़ा के किसान एकजुट, मांगों को लेकर फूंका आंदोलन का बिगुल

किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर गहन मंथन के बाद संगठन ने लड़ाई को खेतों से बाहर व्यापक जन आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया. खेती में बढ़ती लागत, सिंचाई की समस्या, बाजार में बिचौलियों की मनमानी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई.
 

Himangshu karan


Baharagora : अंचल किसान सभा का 8वां अंचल सम्मेलन सोमवार को बहरागोड़ा स्थित जिला परिषद डाक बंगला परिसर में हुआ. किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर गहन मंथन के बाद संगठन ने लड़ाई को खेतों से बाहर व्यापक जन आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया. किसानों ने खेती में बढ़ती लागत, सिंचाई की समस्या, फसल बीमा की जटिलताओं और बाजार में बिचौलियों की मनमानी पर गहरी चिंता व्यक्त की.


सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष सुकुमार राणा, उपाध्यक्ष अजय गोस्वामी, सचिव तपन विशाल व  कोषाध्यक्ष साधु नाथ बनाए गए हैं. नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुकुमार राणा ने कहा कि संगठन अब गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं को चिह्नित करेगा और प्रशासन तक दमदार तरीके से आवाज पहुंचाएगा. सचिव तपन विशाल ने आंदोलन को नई ऊर्जा देने के लिए युवा किसानों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया. इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही