Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू के किसान सीखेंगे खेती के गुर, प्रश‍िक्षण के ल‍िए जाएंगे बाहर

Palamu : समाहरणालय सभागार में पलामू डीसी आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में सोमवार को आत्मा शासकीय निकाय की बैठक की गई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के ल‍िए स्वीकृत 254.151 लाख का जिला प्रसार कार्ययोजना की स्वीकृति प्रदान की गई. वहीं 25 किसानों के एक-एक समूह को पांच दिवसीय अंतरराज्यीय एवं राज्यस्तरीय प्रशिक्षण में भेजने तथा 330 किसानों को जिला स्तरीय प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया. वहीं 25 किसानों के एक-एक समूह को पांच दिवसीय अंतरराज्यीय एवं तीन दिवसीय राज्यस्तरीय परिभ्रमण में भेजने तथा 630 किसानों को जिला स्तरीय परिभ्रमण कराने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : NOC">https://lagatar.in/nocs-locha-one-thousand-crore-water-supply-scheme-hangs-in-balance/">NOC

का लोचा : एक हजार करोड़ की जलापूर्ति योजना लटकी है अधर में
बैठक में एसडब्लू.आई. विधि से गेहूं की खेती के विषय पर सभी प्रखंडों में चलाए जा रहे दो-दो कृषक पाठशाला और खरीफ मौसम में सभी प्रखंडों में चलाए गए एक-एक कृषक गोष्ठी की स्वीकृति प्रदान की गई. साथ ही बैठक में फसल प्रत्यक्षण के तहत 272 एकड़ में स्वीटकॉर्न, लोबीया एवं 42 एकड़ में तरबूज फसल का प्रत्यक्षण एवं एनएसएसएम दलहन योजना के तहत खरीफ एवं रबी मौसम में अनाच्छादित क्षेत्रों में गरमा मूंग का फसल प्रत्यक्षण कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में डीसी ने अनुदानित दर पर कृषि यंत्र वितरण के लि‍ए अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करते हुए किसानों से आवेदन मांगने का निर्देश दिया.

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में डीसी आंजनेयुलु दोड्डे के अलावे उप विकास आयुक्त रवि आनंद, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, अग्र परियोजना पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी बैंक प्रबंधक, पणन सचिव, इफको एरिया मैनेजर, परियोजना निदेशक, उप परियोजना निदेशक प्रगतिशील कृषक, पशुधन उत्पादक महिला समूह प्रतिनिधि समेत कई कर्मीगण उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/rahul-said-at-the-end-of-bharat-jodo-yatra-i-dont-even-have-my-own-house-our-forefathers-sacrificed/">भारत

जोड़ो यात्रा के समापन पर बोले राहुल, मेरा अपना घर तक नहीं, हमारे पुरखों ने दी कुर्बानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही