Search

 
 
 

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज केन रिचर्डसन ने प्रोफेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदाबाद केन रिचर्डसन ने 27 जनवरी को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास का फैसला लिया है. इसके साथ ही रिचर्डसन का 17 साल का करियर समाप्त हो गया है.
 

New Delhi : ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदाबाद केन रिचर्डसन ने 27 जनवरी को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास का फैसला लिया है. इसके साथ ही रिचर्डसन का 17 साल का करियर समाप्त हो गया है. 

 

उन्होंने साल 2009 में पेशेवर क्रिकेट में कदम रखा और अपनी मेहनत के दम पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए उन्होंने लगभग एक दशक तक सक्रिय रूप से क्रिकेट खेला और सीमित ओवरों के फॉर्मेट में अपनी अलग पहचान बनाई.

 

ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में टी20 विश्व कप जीता था जिसमें केन रिचर्डसन की अहम भूमिका थी. केन ने 17 साल के सफर में कई टूर्नामेंट जीता. वे बिग बैश लीग के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में गिने जाते हैं.

 

बीबीएल में उन्होंने कुल 142 विकेट लिए. पुरुष वर्ग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर रहे. बीबीएल करियर के दौरान उन्होंने कई टीमों के लिए खेला. इसके साथ-साथ कई बार उन्हें इजरी भी हुई. पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी.

 

केन रिचर्डसन ने बताया कि मैच के दौरान हुई  इंजरी का कारण वह काफी समय से परेशान चल रहे है. इसी वजह से 24 साल के केन रिचर्डसन समय से पहले संन्यास ले रहे है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही