Search

 
 
 

पटना : पिता ने की अपने 2 बच्चों की हत्या, हथियार लेकर पहुंचा थाना

 

Patna : जिले के के बाढ़ अनुमंडल स्थित मोकामा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने 2 बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी है. हत्या के बाद आरोपी पिता हथियार के साथ थाना पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया. आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पिता ने की बच्चों की हत्या


मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कन्हाईपुर गांव का रहने वाला है , जिसका नाम चंदन महतो बताया जा रहा है. लोगों ने बतायी कि चंदन को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और व्यक्ति से अवैध संबंध है. जिसको लेकर दोनों के बीच हमेशा झगड़ा होता रहता था. झगड़े और शव से परेशान होकर पत्नी अपने मायके चली गयी थी. जिसके बाद चंदन ने अपने दो बच्चे की हत्या कर दी.

गांव के लोगों ने बताया कि बीती रात करीब 2 से 3 बजे आरोपी गांव में पागलों की तरह घूम रहा था. तब लोगों को यह पता नहीं चला कि उसने अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी है. सुबह जब पुलिस घर पर पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ.

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

पिता चंदन अपने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद हथियार के साथ थाना पहुंच गया. पुलिस ने बताया कि पत्नी से उसका विवाद चल रहा था. बराबर लड़ाई से तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गई थी, जिसके बाद चंदन ने ऐसा कदम उठाया. पुलिस ने हत्या में इस्‍तेमाल हथियार और आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

पत्नी का अवैध संबंध होने का शक था

हत्या की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों मौके पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि चंदन हमेशा पत्नी पर शक करता था और इस वज़ह से लड़ाई होती थी. चंदन को शक था कि ये उसके बच्चे नहीं हैं. पत्नी का अवैध संबंध होने की शक में घटना को अंज़ाम दिया गया.

[wpse_comments_template]

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही