Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: बुलडोजर कार्रवाई का लोगों में खौफ, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की गाड़ी रोक जताया विरोध

जमशेदपुर के भुइयाडीह स्थित इंद्रानगर और कल्याणनगर के निवासी बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और संभावित अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में प्रदर्शन किया.
Advertisement
Advertisement
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: जमशेदपुर के भुइयाडीह स्थित इंद्रानगर और कल्याणनगर के निवासी बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और संभावित अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई रोकने और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

इसे भी पढ़ें: 

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2023 में शहर की 86 बस्तियों के सर्वे के दौरान इंद्रानगर और कल्याणनगर के 145 मकानों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की श्रेणी में चिन्हित किया गया था. उनका दावा है कि संबंधित परिवारों को उस समय नोटिस भी दिया गया था.

Uploaded Image

बस्ती वालों की समस्या सुनते बन्ना गुप्ता 

बस्ती में रहने वालों ने चिंता जताई है कि 6 अगस्त को दंडाधिकारी की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक आदेश या पुष्टि सार्वजनिक नहीं की गई है.

 

पायुक्त कार्यालय पहुंचकर बड़ी संख्या में बस्तीवासियों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्रवाई पर रोक लगाने की अपील की. प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री बना गुप्ता और मानगो नगर निगम की महापौर सुधा गुप्ता वहां से गुजर रहे थे. बस्तीवासियों ने उनका वाहन रोक कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और समाधान कराने का अनुरोध किया.

 

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यदि विस्थापन की नौबत आती है, तो प्रभावित परिवारों को पहले प्रधानमंत्री आवास योजना या सरकार की किसी अन्य आवासीय योजना के तहत वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाना चाहिए. इसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई पर विचार किया जाना चाहिए.

 

फिलहाल प्रशासन की ओर से प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में बस्तीवासियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही