Ranchi News : झारखंड में अपराधियों को इन दिनों पुलिस की गोली का खौफ सता रहा है. सूबे में अपराध और अपराधियों पर काबू करने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई बढ़ा दी है. इसे लेकर पुलिस ने धनबाद, जमशेदपुर, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, चतरा और जामताड़ा समेत कई जिलों में कुख्यात अपराधियों, गैंगस्टरों और शूटरों के खिलाफ कार्रवाई की है.
इसे भी पढ़ें...
इसी का नतीजा है कि अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की कई घटनाएं सामने आई हैं. इन मुठभेड़ों के दौरान किसी अपराधी की टांग में गोली लगी, तो किसी की कमर में. 11 जनवरी 2025 से लेकर 14 अक्टूबर 2026 तक करीब 17 मुठभेड़ हुए. इनमें तीन बदमाश ढेर हुए, तो 20 से अधिक बदमाश घायल हो गए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

