Search

 
 
 

Hazaribagh News: संदिग्ध हालत में महिला अधिवक्ता की मौत, फ्लैट में पंखे से लटका मिला शव

Hazaribagh News: घटना के बाद फ्लैट का दरवाजा कोड वाले लॉक से बंद था. बाद में ड्राइवर की मदद से दरवाजा खुलवाया गया. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.
 
पड़ताल में जुटी पुलिस

Hazaribagh News: शहर के बंगाली कॉलोनी स्थित गुप्ता परिसर के फ्लैट नंबर 304 में  महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती (करीब 28 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव फ्लैट में पंखे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया. इसके बाद शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, अनुष्का चक्रवर्ती ने करीब तीन वर्ष पहले कुशाग्र रुद्र से प्रेम विवाह किया था. दोनों गुप्ता परिसर के फ्लैट नंबर 304 में साथ रहते थे. उनके साथ एक पालतू कुत्ता भी रहता था. बताया जा रहा है कि घटना के बाद पति फ्लैट से गायब है और पालतू कुत्ते को भी अपने साथ ले गया है. पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है. कुशाग्र रुद्र मूल रूप से व्यवसायी बताया जाता है.

 

घटना के बाद फ्लैट का दरवाजा कोड वाले लॉक से बंद था. बाद में ड्राइवर की मदद से दरवाजा खुलवाया गया. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

 

मृतका के पिता ने अपने दामाद कुशाग्र रुद्र पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि अनुष्का की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. इस घटना के बाद अनुष्का के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. वे अपनी बेटी की मौत को लेकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

 

बड़ा बाजार थाना प्रभारी मुकेश रजक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई. घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. मृतका के पिता ने पति पर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही