Search

 
 
 

Bokaro News: स्कॉलरशिप के नाम पर छात्राओं से लिया फिंगरप्रिंट, कोचिंग सेंटर पर ठगी का आरोप

Bokaro News: कंप्यूटर कोचिंग संस्थान में उन्हें स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर बच्चियों का फिंगरप्रिंट लिया गया. बाद में इसी बायोमेट्रिक जानकारी का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, बोकारो में उनके नाम से खाते खोले गए.
 
कोचिंग संस्थान पर ठगी का आरोप

Bokaro News: बेरमो कोयलांचल के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाजार से साइबर ठगी से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जरीडीह बाजार के ऊपर बाजार में संचालित निजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली दर्जनों छात्राओं ने गांधीनगर थाना पहुंचकर कथित साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़ें: 

छात्राओं का आरोप है कि संस्थान में उन्हें स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर बायोमेट्रिक मशीन से फिंगरप्रिंट लिया गया था. आरोप है कि बाद में इसी बायोमेट्रिक जानकारी का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, बोकारो में उनके नाम से खाते खोले गए और उन खातों के माध्यम से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही