Search

 
 
 

Giridih News: नशा मुक्ति को लेकर छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी

नशामुक्त समाज को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया.
 

Giridih: नशामुक्त समाज को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पचंबा गर्ल्स हाई स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

प्रभात फेरी का नेतृत्व सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, श्री कौशिक अप्पू ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया.

 

इस दौरान छात्राओं ने नशा मुक्ति से संबंधित जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया.

 

सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा,  कौशिक अप्पू ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है.

 

छात्र-छात्राएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन के सबसे प्रभावी माध्यम हैं. यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करे तो एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है.

 

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही