Ranchi News : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव के दौरान साउथ छोटानागपुर क्षेत्र के दो प्रत्याशियों के बीच अचानक गहमागहमी का माहौल उत्पन्न हो गया. मतदान के बीच राजेश महतो और दामोदर कसेरा के बीच हुई इस खींचतान से केंद्र पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई.
इसे भी पढ़ें...
विवाद की शुरुआत तब हुई जब दामोदर कसेरा पर राजेश महतो के पक्ष के मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने का प्रयास करने का आरोप लगा. इस बात की जानकारी मिलते ही राजेश महतो के कार्यकर्ता और समर्थक आक्रोशित हो गए. दोनों गुटों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल काफी गरम हो गया.
विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद चुनाव पदाधिकारियों ने मामले में तुरंत हस्तक्षेप किया. अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों के समर्थकों और प्रत्याशियों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले को शांत कराया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

