- 20 काउंटर, 40 केबिन के साथ बैलेट और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग की सुविधा
Ranchi News : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव की मतदान प्रक्रिया आरंभ हो गई है. इस चुनाव में कुल 65 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 4,133 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
इसे भी पढ़ें...
मतदाताओं की सुविधा और चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्र पर 20 काउंटर बनाए गए हैं. इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए 40 कंप्यूटर, 40 प्रिंटर, 40 बैलेट बॉक्स और 40 केबिन की विशेष व्यवस्था की गई है.
इस बार मतदाताओं को पारंपरिक बैलेट और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग, दोनों तरह की सुविधा दी गई है ताकि मतदान में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी या विलंब न हो.
इन पुख्ता इंतजामों के बीच मतदान सुचारू रूप से चल रहा है. दोनों तरह की वोटिंग सुविधा होने से प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और सभी मतदाताओं के लिए बिना किसी रुकावट के वोट डालने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने के बाद रात 8 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

