- 500 मीटर दूर बनेंगे आधुनिक स्टेशन
Palamu News : पलामू टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली रेलवे लाइन को दूसरे रास्ते से ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए केंद्र सरकार के PARIVESH पोर्टल पर प्रस्ताव जमा किया गया है. इसका उद्देश्य रेलवे कनेक्टिविटी बनाए रखते हुए टाइगर रिजर्व और वन्यजीवों की सुरक्षा करना है.
इसे भी पढ़ें...
यह योजना पलामू टाइगर रिजर्व और रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के बीच हुए समझौते के बाद तैयार की गई है. वर्ष 2019 में रेलवे की तीसरी लाइन बनाने का प्रस्ताव आने के बाद वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर आपत्ति जताई गई थी. इसके बाद छिपादोहर से हेहेगड़ा के बीच गुजरने वाली तीनों रेलवे लाइनों को ही दूसरे रास्ते से ले जाने की योजना बनाई गई.
इस बदलाव से छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन बंद नहीं होंगे. दोनों स्टेशनों के करीब 500 मीटर की दूरी पर नए और आधुनिक स्टेशन बनाए जाने की बात कही गई है. यानी यात्रियों को रेलवे सुविधा मिलती रहेगी और ट्रेनों का संचालन भी जारी रहेगा.
पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जेना के अनुसार, नई रेलवे लाइन का अलाइनमेंट सरकार और रेलवे की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ क्षेत्र के विकास और रेल कनेक्टिविटी को भी ध्यान में रखा गया है.
नई योजना लागू होने के बाद टाइगर रिजर्व के अंदर रेलवे लाइन का दबाव कम होने की उम्मीद है. इससे जंगल और वन्यजीवों को राहत मिल सकती है, जबकि चिपादोहर और हेहेगड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए रेल सुविधा भी बनी रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

