Search

 
 
 

त्योहारों पर रेलवे की सौगात: हटिया से बेंगलुरु और मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Ranchi News: रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08637 हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल 14 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 के बीच प्रत्येक बुधवार को हटिया से सुबह 9:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08638 बेंगलुरु-हटिया स्पेशल 16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को बेंगलुरु से रात 12:30 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे हटिया पहुंचेगी.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने हटिया से बेंगलुरु और मुंबई के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें अक्टूबर और नवंबर महीने के दौरान तय फेरों में चलेंगी, जिससे त्योहारों में घर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

 

हटिया-बेंगलुरु स्पेशल 14 अक्टूबर से होगी शुरू 

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08637 हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल 14 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 के बीच प्रत्येक बुधवार को हटिया से सुबह 9:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:45 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08638 बेंगलुरु-हटिया स्पेशल 16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को बेंगलुरु से रात 12:30 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे हटिया पहुंचेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के तहत इस ट्रेन का ठहराव बानो, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर तय किया गया है.

इसे भी पढ़ें - 

 

हटिया-मुंबई स्पेशल 12 अक्टूबर से भरेगी रफ्तार 

मुंबई रूट के लिए ट्रेन संख्या 08609 हटिया-एलटीटी मुंबई स्पेशल का परिचालन 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 के बीच होगा. यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को शाम 4:20 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10:10 बजे मुंबई पहुंचेगी. वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08610 मुंबई-हटिया स्पेशल 13 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रात 11:50 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन तड़के 4:30 बजे हटिया पहुंचेगी. इस ट्रेन को राउरकेला और झारसुगुड़ा में ठहराव दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही