Search

 
 
 

FIFA World Cup 2026: मोरक्को के फॉरवर्ड सैबारी चोटिल, फ्रांस के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल से हुए बाहर

फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल से पहले मोरक्को को बड़ा झटका लगा है. टीम के मुख्य फॉरवर्ड इस्माइल सैबारी चोट के कारण फ्रांस के साथ होने वाले मुकाबले से पहले बाहर हो गए हैं.
 

Lagatar Desk: फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल से पहले मोरक्को को बड़ा झटका लगा है. टीम के मुख्य फॉरवर्ड इस्माइल सैबारी चोट के कारण फ्रांस के साथ होने वाले मुकाबले से पहले बाहर हो गए हैं. मोरक्को के हेड कोच मोहम्मद ओआबी ने गुरुवार को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया इस्माइल सैबारी इंजरी के कारण नहीं खेल सकेंगे. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

ओआबी ने कहा कि कनाडा के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट के बाद वह उबर नहीं सके है. हालांकि, कोच को उम्मीद है कि जल्दी ही वह फीट हो जाएंगे. बता दें, उन्होंने ग्रुप स्टेज के तीनों मैचों में गोल किए है. साथ ही राउंड ऑफ 32 में नीदरलैंड के खिलाफ निर्णायक शूटआउट में पेनल्टी को गोल में बदला. उनकी गैरमौजूदगी में मोरक्को को फ्रांस के खिलाफ अधिक रक्षात्मक रणनीति अपनानी पड़ सकती है.

 

फीफा ने फ्रांस और मोरक्को के बीच क्वार्टर-फाइनल मुकाबले के लिए मैच का संचालन की पूरी जिम्मेदारी अर्जेंटीना के अधिकारियों को दे दी है, जो एक बड़ी बहस छेड़ दी है. 2026 टूर्नामेंट में यह पहली बार है जब किसी मैच का संचालन पूरी तरह से एक ही देश के अधिकारियों को दिया गया है. 


बता दें, फ्रांस और मोरक्को के बीच अब तक छह बार मुकाबले हुए हैं, जिसमें फ्रांस ने कड़ी टक्कर दी है. फ्रांस ने चार मैच जीते हैं, एक मैच ड्रॉ रहा है, और मोरक्को ने एक मैच जीता है. दोनों टीमें ऐतिहासिक 2022 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी आमने-सामने थीं. उस मैच में मोरक्को को 2-0 से शिकस्त मिली थी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही