Search

 
 
 

Pickleball World Cup 2026: हर्ष मेहता की कप्तानी में भारतीय टीम खेलेगी पिकलबॉल वर्ल्ड कप

पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) ने टीम की कमान अनुभवी खिलाड़ी हर्ष मेहता को सौंपी है. यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से 6 सितंबर तक वियतनाम के दा नांग शहर में होगा.
 

Lagatar Desk: पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) ने टीम की कमान अनुभवी खिलाड़ी हर्ष मेहता को सौंपी है. यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से 6 सितंबर तक वियतनाम के दा नांग शहर में होगा. इस बार टीम में हर्ष के साथ युवा खिलाड़ी अर्जुन सिंह भी टीम का हिस्सा हैं. 

 

इसे भी पढ़ें:


अंडर-18 वर्ग में अर्जुन भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और इस वर्ग की कप्तानी भी संभालेंगे. पुरुष टीम में हर्ष मेहता, अर्जुन सिंह, अनीश फ्रोलियन और अमन पटेल को शामिल किया गया है. वहीं, महिला टीम में मिहिका यादव, आलिया इब्राहिम, पर्ल अमलसदीवाला और नाओमी अमलसदीवाला को जगह मिली है. चयन के बाद टीम के कप्तान हर्ष मेहता ने कहा कि प्रतिभा मैच जिताती है, लेकिन एकजुट टीम ही चैंपियन बनती है. 

 

महिला टीम की खिलाड़ी पर्ल अमलसदीवाला और नाओमी अमलसदीवाला ने बीते एक साल में घरेलू प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है. दोनों ने महिला डबल्स और मिक्स्ड डबल्स सहित कई टूर्नामेंटों में पदक जीते हैं. नाओमी अमलसदीवाला और अर्जुन सिंह की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स में भारत की मजबूत जोड़ी मानी जा रही है. हाल के समय में इस जोड़ी ने विश्व रैंकिंग की शीर्ष टीमों को हराकर अपनी क्षमता को साबित किया है.

 

भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह भुल्लर ने कहा कि भारत के पास इस बार बेहद मजबूत और संतुलित टीम है. उन्होंने कहा कि हर्ष मेहता के नेतृत्व में टीम भारत सिर्फ मुकाबला करने नहीं, बल्कि खिताब जीतने के इरादे से वियतनाम जाएगा. बता दें, पिछले वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम इस बार बड़े लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही