Search

 
 
 

FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल के शेड्यूल का ऐलान, मेसी की टीम इस दिन खेलेगी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल्स मैच समाप्त हो गए हैं. 7 जुलाई को आखिरी मुकाबला स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच खेला गया. राउंड 32 और राउंड 16 के मैच खत्म हो गए हैं. अब क्वार्टर फाइनल के लिए सभी टीमों का ऐलान हो गया है.
 

Lagatar Desk: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल्स मैच समाप्त हो गए हैं. 7 जुलाई को आखिरी मुकाबला स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच खेला गया. राउंड 32 और राउंड 16 के मैच खत्म हो गए हैं. अब क्वार्टर फाइनल के लिए सभी टीमों का ऐलान हो गया है. इसके शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं. 


क्वार्टर फाइनल्स में फ्रांस, मोरक्को, नोर्वे, इंग्लैंड, स्पेन, बेल्जियम, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड की टीम पहुंची है. 9 जुलाई से क्वार्टर फाइनल शुरू होंगे. पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला फ्रांस और मोरक्को के बीच शाम को 4 बजे से बोस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच स्पेन और बेल्जियम के बीच लॉस एंजिलिस स्टेडियम में दोपहर को 3 बजे से खेला जाएगा. 

 

इसे भी पढ़ें:


तीसरा क्वार्टर फाइनल नोर्वे और इंग्लैंड के बीच मियामी स्टेडियम में शाम को 5 बजे से आयोजित होगा. वहीं, आखिरी क्वार्टर फाइनल कनसास सिटी में रात को 9 बजे से अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा. 


फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 14 जुलाई मंगलवार को शाम को 3 बजे से खेला जाएगा, अगले दिन दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. तीसरे पायदान के लिए मुकाबला 18 जुलाई को शाम को 5 बजे से होगा. वहीं, फाइनल मुकाबला 19 जुलाई की शाम को 3 बजे से खेला जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही