Search

 
 
 

FIFA World Cup 2026: सेमीफाइनल मुकाबला फ्रांस Vs स्पेन 15 को, इंग्लैंड Vs अर्जेंटीना 16 को

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब सिर चढ़कर बोल रहा है. राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16 के बाद प्री-क्वाटर फाइनल और क्वार्टर फाइनल के बाद अब सेमीफाइनल का मुकाबला होने वाला है, जिसमें जीतने वाली टीम फाइनल मुकाबला खेलेगी.
 

Lagatar Desk: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब सिर चढ़कर बोल रहा है. राउंड ऑफ 32, राउंड ऑफ 16 के बाद प्री-क्वाटर फाइनल और क्वार्टर फाइनल के बाद अब सेमीफाइनल का मुकाबला होने वाला है, जिसमें जीतने वाली टीम फाइनल मुकाबला खेलेगी. एक तरफ सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला होगा. वहीं दूसरी ओर फ्रांस और स्पेन का आमना सामना होगा. 

 

इसे भी पढ़ें:


     
16 जुलाई गुरुवार को इंग्लैंड और अर्जेंटीना की टीमें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भिड़ेंगी. अब 20 वर्ष बाद मेक्सिको सिटी के एज्टेका स्टेडियम में फाइनल में जगह बनाने की जंग होगी. बता दें कि स्वीट्जरलैंड को हराने के बाद अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले के आधार पर इंग्लैंड का पलरा भारी है. दोनों के बीच 5 मुकाबले हुए हैं, जिसमें इंग्लैंड को 3 मैच में जीत मिली है. जबकि अर्जेंटीना को दो मैचों में जीत मिली है


वहीं दूसरी ओर 15 जुलाई बुधवार देर रात को फ्रांस और स्पेन के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा. वर्ल्ड कप में इससे पहले दोनों की आखिरी भिड़ंत 2006 में हुई थी, इसमें फ्रांस ने राउंड-16 में स्पेन को 3-1 से हराया था. दोनों टीमों के बीच अब तक 38 मुकाबले हुए हैं, जिसमें स्पेन का पलड़ा भारी है. स्पेन ने 18 और फ्रांस ने 13 मैच जीते, जबकि 7 मुकाबले ड्रॉ रहे.

 

फ्रांस इस टूर्नामेंट में अपने सभी 6 मुकाबले जीते हैं. अगर फ्रांस यह मैच जीतता है, तो वह लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचेगा. इससे पहले उसने 2018 का वर्ल्ड कप जीता था. 2022 में अर्जेंटीना से फाइनल में हार मिली थी. स्पेन टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारा है. टीम ने 6 मैचों में 5 जीत और एक ड्रॉ खेला.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही