Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

FIFA World Cup: इंग्लैंड को हरा लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, फॉकलैंड का बैनर लहराया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हरा फाइनल में जगह बना ली है. अब फाइनल के चैंपियनशिप मुकाबल में अर्जेंटीना का स्पेन से मुकाबला होगा. पहले हाफ तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थी.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हरा फाइनल में जगह बना ली है. अब फाइनल के चैंपियनशिप मुकाबल में अर्जेंटीना का स्पेन से मुकाबला होगा. पहले हाफ तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थी. लेकिन दूसरे हाफ में दोनों ओर से गोल हुए.

 

इसे भी पढ़ें:


दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने 55वें मिनट में पहला गोल कर दबदबा बनाने की कोशिश की. लेकिन हमेशा की तरह अर्जेंटीना ने खेल अंतिम समय में वापसी की और खेल के 85वें मिनट में एंजो फर्नांडिज ने पहला गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया. इसके बाद इंजरी टाइम में अर्जेंटीना के लाउतारो मार्टिनेज ने 92वें मिनट में दूसरा गोल दागकर इंग्लैंड पर बढ़त दिला दी. 

 

इस जीत के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने "लास माल्विनास सोन आरहेनतीनास" (अर्थात "फॉकलैंड अर्जेंटीना का है") लिखा बैनर लहरा जश्न मनाया. यह बैनर फॉकलैंड द्वीप पर उनके देश के दावे का समर्थन करता है. दरअसल, दक्षिण-पश्चिम अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप, ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बीच संप्रभुता के विवाद का विषय रहा है. 

 

फॉकलैंड, अर्जेंटीना के अटलांटिक तट के पास द्वीपों का एक समूह है, मगर यह एक ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र के रूप में काम करता है. संप्रभुता पर विवाद के कारण अर्जेंटीना ने 1982 में इस क्षेत्र पर हमला कर दिया था. लेकिन ब्रिटेन ने अटलांटिक के पार अपना बेड़ा भेजा और 74 दिनों के संघर्ष के बाद द्वीपों पर फिर से कब्जा कर लिया था. इस संघर्ष में 907 लोगों की मौत हुई थी.

 

बता दें, अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को फीफा वर्ल्ड कप में 28 सालों बाद हराया है. इससे पहले 1998 वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही