Search

 
 
 

FIFA World Cup: फ्रांस के हैट्रिक का सपना टूटा, दूसरी बार स्पेन पहुंचा फाइनल में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फाइनल में पहुंची है. वर्ल्ड कप इतिहास में स्पेन दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है. स्पेन के मिकेल ओयारज़ाबल ने पहले हाफ में पेनल्टी पर गोल किया
 

Lagatar Desk: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फाइनल में पहुंची है. वर्ल्ड कप इतिहास में स्पेन दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है. स्पेन के मिकेल ओयारज़ाबल ने पहले हाफ में पेनल्टी पर गोल किया, वहीं दूसरे हाफ में पेड्रो पोरो ने दूसरा गोल कर इतिहास रच दिया. इस तरह स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हरा दिया. फाइनल में स्पेन का मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.

 

इसे भी पढ़ें:


इस हार के बाद अब फ्रांस की टीम तीसरे स्थान के लिए मुकाबला करेगी. फ्रांस का सामना दूसरा सेमीफाइनल हारने वाली टीम से होगा. स्पेन दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है. इससे पहले साल 2010 में स्पेन की टीम फाइनल में पहुंची थी. इस विश्व कप में स्पेन की टीम अजेय है. 


फ्रांस की हार के साथ उसका लगातार छह विश्व कप जीत का रिकॉर्ड भी टूट गया. फ्रांस ने इससे पहले 2018 और 2022 विश्व कप में लगातार छह मुकाबले जीतने का कारनामा किया था. फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस को 40 साल बाद हार का सामना करना पड़ा. आखिरी बार उसे 1986 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार मिली थी. तब जर्मनी ने उसे 2-0 से हराया था. 


मैच की शुरुआत में फ्रांस ने आक्रामक खेल दिखाया और किलियन एम्बाप्पे ने स्पेन के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया. स्पेन के 19 वर्षीय खिलाड़ी लामिन यमाल को रोकने के प्रयास में फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिग्ने फाउल कर बैठे, जिसके चलते स्पेन को पेनल्टी मिल गई. 


मैच के 22वें मिनट में मिकेल ओयरजाबल ने पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए स्पेन को मुकाबले में 1-0 की बढ़त दिला दी. फ्रांस ने दूसरे हाफ में गोल का पूरा प्रयास किया, लेकिन कामयाबी फिर से स्पेन के हाथ लगी. जब मैच के 58वें मिनट में स्पेन के खिलाड़ी पेड्रो पोरो ने शानदार गोल करते हुए 2-0 से बढ़त दिला दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही