Search

 
 
 

Football : बेल्जियम के मिडफिल्डर यूरी टिलेमैन्स मैनचेस्टर यूनाइटेड में हुए शामिल

Manchester : बेल्जियम के मिडफिल्डर यूरी टिलेमैन्स को प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल हुए. मैनचेस्टर यूनाइटेड ने यूरी के साथ 2031 के लिए करार किया है.
 

Manchester : बेल्जियम के मिडफिल्डर यूरी टिलेमैन्स प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल हुए. मैनचेस्टर यूनाइटेड ने यूरी के साथ 2031 के लिए करार किया है.

इसे भी पढ़ें...

 

टिलेमैन्स 2026/27 सीजन से पहले माइकल कैरिक की टीम से जुड़ेंगे. यूनाइटेड में वह प्रतिष्ठित नंबर 18 की जर्सी पहनेंगे. यह वही जर्सी है जिसे क्लब के महान मिडफील्डर पॉल स्कोल्स ने अपने रिटायरमेंट तक पहना था. 

 

यूरी टिलेमैन्स ने अब तक बेल्जियम के लिए 90 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले है. उन्होंने हाल ही में फीफा विश्व कर खेला था, जिसमें उन्होंने टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. 


क्लब से जुड़ने के बाद टिलेमैन्स ने कहा कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है कि मैं कितना खुश हूं. इतने बड़े और ऐतिहासिक क्लब के लिए खेलना मेरे बचपन के सपनों में शामिल था. यह मेरी वर्षों की मेहनत का नतीजा है. मुझे अपने करियर में कई सफलताएं मिली हैं, लेकिन अब मैं और बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहता हूं.

 

टिलेमैन्स ने पिछले सीजन में एस्टन विला के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने एससी फ्रीबर्ग के खिलाफ यूरोपा लीग फाइनल में पहला गोल दागकर टीम को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही