Search

 
 
 

फीफा विश्व कप : मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराया, 40 साल बाद नॉकआट में जीत दर्ज की

Mexico : मेक्सिको की फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप 2026 में इक्वाडोर को हरा दिया. यह मैच बुधवार को मैक्सको सिटी में खेला गया. मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ-16) में प्रवेश कर लिया. मैक्सिको ने 40 साल बाद वर्ल्ड कप के नॉकआउट दौर में अपनी पहली जीत दर्ज की.
 

Mexico : मेक्सिको की फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप 2026 में इक्वाडोर को हरा दिया. यह मैच बुधवार को मेक्सको सिटी में खेला गया. मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ-16) में प्रवेश कर लिया. मैक्सिको ने 40 साल बाद वर्ल्ड कप के नॉकआउट दौर में अपनी पहली जीत दर्ज की. 

 

यह 1986 के बाद मेक्सिको का पहला विश्व कप नॉकआउट मुकाबला था. इसके अलावा, मैक्सिको 1990 में इटली के बाद पहला मेजबान देश बन गया है जिसने विश्व कप के अपने शुरुआती चारों मैच जीते हैं. खराब मौसम के कारण मुकाबला एक घंटे देरी से शुरू हुआ, लेकिन इसका असर मैक्सिको के खेल पर बिल्कुल नहीं दिखा. मेक्सिको ने पहले हाफ में ही मैच को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया था.


टीम ने सिर्फ 9 मिनट में इक्वाडोर के खिलाफ दो गोल किए. शुरुआत से ही टीम ने आक्रामक रुख अपनाया. दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखा, लेकिन मेक्सिको की मजबूत रक्षा पंक्ति ने उसे कोई मौका नहीं दिया. टीम ने लगातार चौथे मैच में भी एक भी गोल नहीं खाया.

 

वहीं, 18वें मिनट में इक्वाडोर के जॉन येबोआ का शॉट पोस्ट से टकराकर बाहर चला गया. इसके चार मिनट बाद जूलियन क्विनोनेस ने जोरदार शॉट लगाकर मेक्सिको को 1-0 की बढ़त दिला दी.

 

मोरा पेले के बाद वर्ल्ड कप नॉकआउट-स्टेज मैच शुरू करने वाले दूसरे 17 साल के खिलाड़ी और दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं. पेले 1958 में वेल्स के खिलाफ ब्राजील के लिए खेलते समय 17 साल और 239 दिन के थे.

 

पहला गोल करने के बाद क्विनोनेस यहीं नहीं रुके. पहले हाफ के आधे घंटे के बाद उन्होंने शानदार पास देकर राउल जिमेनेज से दूसरा गोल भी करवाया. दूसरी ओर, सीजर मोंटेस और जोहान वास्केज ने रक्षा पंक्ति को मजबूती से संभाला और कॉर्नर पर हेडर से गोल करने के करीब भी पहुंचे. गोलकीपर राउल रेंगल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और लगातार चौथे मैच में क्लीन शीट हासिल की. अब मेक्सिको 6 जुलाई को होने वाले मैच में भिड़ेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही