Search

फीफा वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, कोरिया को हराकर नॉकआउट स्टेज में पहुंचा

New Delhi : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका फुटबॉल टीम ने इतिहास रच दिया. बुधवार को एस्टाडियो मोंटेरे स्टेडियम में खेले गए मैच में अफ्रीक ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली. टीम इससे पहले तीन FIFA वर्ल्ड कप-1998, 2002 और 2010 में में शामिल हुई, लेकिन कभी नॉकआउट स्टेज में नहीं पहुंच सकी थी.
 
इसे भी पढ़ें..

साउथ अफ्रीका की इस ऐतिहासिक जीत के नायक थापेलो मासेको रहे, जिन्होंने मैच का इकलौता गोल दागा. साउथ अफ्रीका ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और साउथ कोरिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास किया. शुरुआती मिनटों में ही मासेको ने एक जबरदस्त शॉट लगाया, लेकिन कोरिया के डिफेंडर ली गिह्युक बचाव करने में सफल रहे. 

इसके बाद एविडेंस मकगोपा और थालेंटे म्बाथा ने भी गोल करने का प्रयास किया, लेकिन साउथ कोरिया के गोलकीपर किम स्युंगग्यु ने दोनों ही बार बेहतरीन बचाव किया. पहले हाफ में दोनों ही टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं हो सका.

मैच के 63वें मिनट में तेशपांग मोरेमी ने बेहतरीन रन बनाते हुए पेनल्टी बॉक्स के किनारे में शानदार पास दिया, जिसका भरपूर फायदा मासेको ने उठाया. मासेको ने गेंद को नियंत्रण करते हुए बाएं पैर से बेहतरीन शॉट लगाया, जो सीधा गोल पोस्ट में पहुंचा. मासेको कम उम्र में फीफा वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की ओर से गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने. 

साउथ अफ्रीका का अब अगला मैच टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण यानी की राउंड ऑफ 32 में होगा, जहां उनका मुकाबला ग्रुप A में रनर-अप रहने के नाते ग्रुप B की रनर-अप टीम कनाडा से होगा. ये मैच 29 जून को रात 12:30 बजे लॉस एंजिल्स में खेला जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही