Search

फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रिया को 3-0 से हरा स्पेन ने राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

Los Angeles : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन फुटबॉल टीम ने ऑस्ट्रिया को हरा दिया. यह मैच शुक्रवार को कैलिफोर्निया के सोफाई स्टेडियम में खेला गया. स्पेन ने राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 का टिकट हासिल कर लिया है. टीम का राउंड ऑफ 16 में अगला मुकाबला पुर्तगाल और क्रोएशिया मैच के विजेता से 7 जुलाई को होगा.
 
इसे भी पढ़ें...

साल 2010 के बाद नॉकआउट में स्पेन की पहली जीत है. टीम ने इससे पहले साउथ अफ्रीका को 2010 में हराया था. मैच की बात करे तो स्पेन ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया. पेड्रो पोरो के पहला गोल किया. पहले ही मिनट में लामिन यामल ने गोल पर जोरदार शॉट लगाकर टीम के इरादे साफ कर दिए. स्पेन ने अपने दमदार खेल के बूते लगातार ऑस्ट्रिया के डिफेंस पर दबाव डाला. मैच के 36वें मिनट में कुकुरेला के एक सटीक लो-क्रॉस को मिकेल ओयारजाबाल ने बेहद करीब से गोल में तब्दील कर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी. 

पहले हाफ के अंत तक स्पेन ने कई और मौके बनाए. एलेक्स बेना की फ्री-किक क्रॉसबार से टकरा गई, जबकि यामल के एक और शानदार शॉट को गोलकीपर श्लेगर ने बेहतरीन बचाव करते हुए रोक लिया.

66वें मिनट में स्पेन ने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया. इस बार भी मूव की शुरुआत कुकुरेला ने की, जिसके बाद बाएना के पास पर टोटेनहम के फुल-बैक प्रेड्रो पोरो ने एक दमदार हेडर के जरिए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल दागा और स्पेन को 2-0 से आगे कर दिया.

मैच के अंतिम पलों में मिकेल ओयारजाबाल ने मुकाबले का अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागकर ऑस्ट्रिया की वापसी की सभी उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया. टीम का अगला मुकाबला 7 जुलाई को होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही