Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं से जल्द से जल्द अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
इसे भी पढ़ें...
उन्होंने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची के सभी मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म बीएलओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं. यदि किसी मतदाता को फॉर्म नहीं मिला है या फॉर्म खराब हो गया है, तो वह अपने बीएलओ से नया फॉर्म प्राप्त कर सकता है.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि संबंधित ईआरओ, एईआरओ और जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में भी सभी विधानसभा क्षेत्रों के इन्यूमरेशन फॉर्म का पीडीएफ उपलब्ध है. इसके अलावा मतदाता ECINET ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं.
उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर हस्ताक्षर सहित जमा करना अनिवार्य है. जो मतदाता यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उनका फॉर्म "वापस प्राप्त नहीं होने वाले इन्यूमरेशन फॉर्म" की सूची में दर्ज होगा.
के. रवि कुमार ने कहा कि जिन मतदाताओं का इन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं होगा, उनका नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जा सकेगा.
उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे बिना देर किए अपना फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा करें. यदि ऑनलाइन फॉर्म भरते हैं, तो इसकी सूचना भी अपने बीएलओ को अवश्य दें. इससे मतदाता सूची में नाम शामिल रहने का संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित हो सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment