Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News: फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट शुरू, CM  हेमंत की मौजूदगी में SRFTI के साथ करार

झारखंड में फिल्म और मीडिया क्षेत्र के युवाओं के लिए नई शुरुआत हुई है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मौजूदगी में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में फिल्म और मीडिया क्षेत्र के युवाओं के लिए नई शुरुआत हुई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए.

इसे भी पढ़ें: 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझौता झारखंड के प्रतिभाशाली युवाओं को नई दिशा देगा. इससे फिल्म, मीडिया और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में रोजगार और अवसर बढ़ेंगे.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (JFTI) का उद्देश्य युवाओं को विश्वस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण देना है. खासकर उन विद्यार्थियों को, जो सिनेमा और मास मीडिया में करियर बनाना चाहते हैं.

 

प्रारंभिक चरण में शॉर्ट-टर्म कोर्स शुरू किए जाएंगे. इनमें साउंड डिजाइनिंग, एडिटिंग, एनिमेशन, सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन, फिल्म प्रोडक्शन और स्क्रिप्ट-स्क्रीनप्ले राइटिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्थान केवल पारंपरिक फिल्मों तक सीमित नहीं रहेगा. ओटीटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में भी युवाओं को नई संभावनाएं मिलेंगी.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड प्रतिभाओं का राज्य है. यहां कई कलाकार हैं, जिन्हें सही मंच और प्रशिक्षण नहीं मिल पाया। अब JFTI उनके हुनर को निखारने का काम करेगा.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं. कई चर्चित फिल्मों की शूटिंग राज्य में हुई है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल है.

 

उन्होंने कहा कि आज डॉक्टर और इंजीनियर के साथ-साथ क्रिएटिव क्षेत्र भी युवाओं के लिए बेहतर करियर विकल्प बन चुका है. सरकार इसी सोच के साथ यह पहल कर रही है.

 

हेमन्त सोरेन ने कहा कि SRFTI जैसी प्रतिष्ठित संस्था का सहयोग झारखंड के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण देगा. यह राज्य के फिल्म उद्योग को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित झारखंड के फिल्मकारों को सम्मानित भी किया. इनमें तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता बीजू टोप्पो, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रविराज मुर्मू, फिल्मकार अनुज कुमार और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निरंजन कुजूर शामिल रहे.

 

मौके पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी, SRFTI के कुलपति समीरन दत्ता, डीन सुकांते मजूमदार सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, फिल्मकार और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही