- पवन रंजन खत्री ने अध्यक्ष पद से नामांकन लिया वापस
Ranchi News: झारखंड राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के उम्मीदवारों एवं बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआइ) के प्रतिनिधि के चुनाव की फाइनल सूची जारी हो गई है. मुख्य चुनाव पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि अब नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार चुनाव मैदान में हैं. पवन रंजन खत्री ने अध्यक्ष पद से नामांकन वापस लिया है.
इसे भी पढ़ें:
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों में रिंकू भकत, अनिल कुमार महतो, मधुलता रानी और मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं. वहीं, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआइ) के प्रतिनिधि सदस्य पद के लिए प्रशांत कुमार सिंह, संजय कुमार विद्रोही और मनोज कुमार-दो चुनाव मैदान में हैं.
4 नवंबर को सुबह 11:30 से वोट झारखंड स्टेट बार काउंसिल के डोरंडा स्थित कार्यालय में वोटिंग होगी. उसी दिन रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा. मुख्य चुनाव पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

