Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DSPMU में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू, तीसरे चरण की काउंसलिंग 31 जुलाई से 2 अगस्त तक

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची में स्नातक के पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम प्रक्रिया शुरू हो गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कर पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय की है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची में स्नातक के पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम प्रक्रिया शुरू हो गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कर पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय की है.


कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का नाम प्रथम एवं द्वितीय औपबंधिक प्रवेश सूची में था, लेकिन किसी कारणवश वे निर्धारित तिथियों पर नामांकन नहीं करा सके, उन्हें अंतिम अवसर दिया गया है. ऐसे विद्यार्थी 28 और 29 जुलाई 2026 को सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ संबंधित विभाग में उपस्थित होकर, रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर अपना नामांकन पूरा कर सकते हैं.


विश्वविद्यालय 30 जुलाई 2026 को तीसरे चरण की औपबंधिक प्रवेश सूची जारी करेगा. इसके आधार पर 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक नामांकन कराया जाएगा. विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए 2 अगस्त (रविवार) को भी सभी शिक्षक एवं कर्मी नामांकन प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय में उपस्थित रहेंगे.


इसके बाद खेल कोटा के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन 3 और 4 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय के जैकब सभागार में होगा. वहीं, सैन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी इन्हीं तिथियों में पूर्वाह्न 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा. संबंधित अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है. विश्वविद्यालय ने सभी पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की अद्यतन शुल्क सूची अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है.


आईटी इंचार्ज डॉ. अनुपम कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को 31 जुलाई 2026 तक चांसलर पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी APAAR ID दर्ज कर उसका सत्यापन करना अनिवार्य है. सत्यापन के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी का उपयोग करना होगा. इस संबंध में जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (PRO) डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही