Ranchi News: झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) मुख्यालय ने SIR B-1 दुमका और SIR B-2 खूंटी के एसपीसी उत्तीर्ण आरक्षियों की अंतिम राज्य वरीयता सूची जारी कर दी है. कुल 386 पुलिसकर्मियों को इस सूची में शामिल किया गया है. डीआईजी जैप की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.
जारी सूची में आदिम जनजाति वर्ग से जुड़े जवानों को वरीयता क्रम में स्थान दिया गया है. इसमें दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, लातेहार, गुमला, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, जामताड़ा, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, रामगढ़ और चतरा समेत कई जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें -
आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम सूची
जैप मुख्यालय की ओर से अंतिम सूची जारी करने से पहले प्रोविजनल वरीयता सूची प्रकाशित की गई थी. इस पर संबंधित जवानों से आपत्ति और अनापत्ति मांगी गई थी. प्राप्त दावों और आपत्तियों की समीक्षा के लिए 10 सितंबर को वरीयता आपत्ति निराकरण समिति की बैठक हुई.
बैठक में सभी प्राप्त आपत्तियों और दावों का नियमानुसार निपटारा किया गया. समिति की अनुशंसा के बाद अब अंतिम राज्य वरीयता सूची प्रकाशित कर दी गई है.
2017 में हुई थी नियुक्ति
सूची में शामिल पुलिसकर्मियों की नियुक्ति 5 जनवरी 2017 से 8 जनवरी 2017 के बीच हुई थी. अंतिम वरीयता सूची जारी होने के बाद संबंधित जवानों की राज्य स्तर पर वरीयता का क्रम स्पष्ट हो गया है. 386 पुलिसकर्मियों की पूरी वरीयता सूची जैप मुख्यालय के आधिकारिक आदेश में उपलब्ध है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

