Search

 
 
 

वित्त मंत्री ने अमेरिकी टैरिफ घमासान पर कहा, अभी कुछ कहना जल्दबाजी, कॉमर्स मिनिस्ट्री की हालात पर नजर

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में इसके असर पर अभी कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, US ट्रेड डील को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि हम अभी साफ रास्ते पर है. उन्होंने UK और EU डील का उदाहरण दिया.
 

New Delhi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप टैरिफ को गैरकानूनी करार दिये जाने, उसके बाद दुनिया के सभी देशों पर पहले10 और फिर 5 फीसदी बढ़ाकर 15फीसदी टैरिफ लगाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

 

 
उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में इसके असर पर अभी कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, US ट्रेड डील को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि हम अभी साफ रास्ते पर है. उन्होंने UK और EU डील का उदाहरण दिया.


कहा कि हम चाहते हैं कि भारतीय अर्थव्यस्था आगे बढ़े और भारतीय उत्पाद अंतरराष्ट्रीय  बाजारों तक पहुंचें. वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि कॉमर्स मिनिस्ट्री हालात पर नजर रख रही है.भारतीय  प्रतिनिधिमंडल अमेरिका जाने वाला है.  


खबर है कि आरबीआई बोर्ड के साथ हुई बैठक में वित्त मंत्री ने बैंकिंग सिस्टम पर चर्चा की. जोर दिया कि बैंक अपने कस्टमर और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें. बैंक कोर बैंकिंग पर ध्यान दें.


उन्होंने याद दिलाया कि   कुछ साल पहले तक बैंक एक ऐसे मुहाने पर थे जहां सिर्फ उन्हें लोन देते जाना था. यूपीए सरकार पर तंज कसा कि फोन कॉल पर लोन देने का चलन तेज हो गया था. 
 

वित्त मंत्री ने बताया कि उन्होंने सभी बैंकों से कहा था कि उनकी जरूरतों के हिसाब से पैसे नहीं दिये जा सकते. आप(बैंक) मार्केट में पैसे वापस जायें. खुद को बेहतर बैंक साबित करें. करंट अकाउंट,  सेविंग्स अकाउंट सुधारें. 


निर्मला  सीतारमण ने कहा कि सरकार द्वारा सख्ती किये जाने के बाद बैंक अब बेहतर काम कर रहे हैं. जानकारी दी कि वर्तमान में भारतीय बैंकों के पास बहुत कैपिटल है.10-11% ग्रोथ रेट है.
  

बैंकिंग सिस्टम में जारी Mis-Selling को लेकर उन्होंने कहा कि इससे नागरिक परेशान हुई, क्योंकि बैंक इंश्योरेंस (Insurance) के पीछे पड़ गये थे, कहा कि वे वहां भी इंश्योरेंस बेच रहे थे, जहां इसकी जरूरत नहीं थी. 


 इस अवसर पर आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने AI Summit का जिक्र किया. कहा कि भारत के लिए अरबों डॉलर दिये जा रहे हैं.  अगर इसका एक हिस्सा भी आता है, तो हम FDI को आगे बढ़ते हुए देखेंगे. गवर्नर ने कहा कि  ग्रॉस FDI बहुत मज़बूत है.हमारे पास अभी काफी रिज़र्व है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही