Search

ईरान पर अमेरिकी हमले की आहट, दूतावास ने भारतीयों को ईरान छोड़ने को कहा

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने आज सोमवार को ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों जिनमें छात्र, तीर्थयात्री, व्यापारी, पर्यटक आदि शामिल है, उनसे कहा है कि वो ईरान के हालात को देखते हुए वाणिज्यिक उड़ानों समेत उपलब्ध साधनों क सहारे जल्द से जल्द ईरान से निकल जायें.
 
New Delhi/ Tehran :  ईरान पर अमेरिकी हमले की आहट सुनाई पड़ रही है. इसी बीच खबर आयी है कि भारत ने एडवाइजरी जारी कर भारतीयों को ईरान छोड़ने को कहा है.

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने आज सोमवार को ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों जिनमें छात्र, तीर्थयात्री, व्यापारी, पर्यटक आदि शामिल है, उनसे कहा है कि वो ईरान के हालात को देखते हुए वाणिज्यिक उड़ानों समेत उपलब्ध साधनों क सहारे जल्द से जल्द ईरान से निकल जायें.

भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों को सलाह दी है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शनों से बचें. भारतीयों से कहा गया है कि वे दूतावास के संपर्क में रहें.

अपने यात्रा एवं पहचान डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखे.दूतावास ने मदद के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और दूतावास के संपर्क विवरण जारी किये है. कहा है कि जिन भारतीयों ने पंजीकरण नहीं कराया है, वे दूतावास के आधिकारिक लिंक से पंजीकरण करा लें.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही