Ranchi News: नगर आयुक्त के प्रयास से रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम में कार्यरत रहे स्व. रंजित टोप्पो के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया गया. इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा स्व रंजित टोप्पो की पत्नी नमिता टोप्पो को 10 लाख की बीमा राशि की चेक सौंपा गया. यह राशि पंजाब नेशनल बैंक की योजना के अंतर्गत उपलब्ध ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर के कारण उनके परिवार को इस राशि का लाभ दिया गया. इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त निकेश कुमार, लेखा पदाधिकारी अमित टोप्पो, पंजाब नेशनल बैक के सीएसी प्रमुख सत्येद्र कुमार, सीएसी मुख्य प्रबंधक अनुकूल सिंह समेत अन्य नगर निगम के पदाधिकारी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें -
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

