Search

 
 
 

होटवार फ्रोजेन सीमेन बैंक में 17.14 लाख की वित्तीय गड़बड़ी, पूर्व लेखापाल पर एफआईआर

राजधानी रांची के होटवार स्थित फ्रोजेन सीमेन बैंक में सरकारी राशि की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है. वेतन मद से वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान करीब 17.14 लाख रुपये की अवैध निकासी किए जाने के आरोप में खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi राजधानी रांची के होटवार स्थित फ्रोजेन सीमेन बैंक में सरकारी राशि की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है. वेतन मद से वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान करीब 17.14 लाख रुपये की अवैध निकासी किए जाने के आरोप में खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

 

 

यह शिकायत बैंक के वर्तमान कृत्रिम प्रजनन पदाधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिन्हा ने दर्ज कराई है. प्राथमिकी में तत्कालीन लिपिक सह लेखापाल मुनींद्र कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है. वर्तमान में मुनींद्र कुमार पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, कांके में प्रधान लिपिक के पद से निलंबित हैं.

 

शिकायत के अनुसार आरोपी ने ट्रेजरी के ऑनलाइन 'कुबेर पोर्टल' का दुरुपयोग करते हुए फर्जी अस्थायी (टेंपररी) आईडी बनाईं और उनके माध्यम से सरकारी राशि का गबन किया.

 

जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

विभागीय जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपने नाम सहित अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम पर भी कई टेंपररी आईडी तैयार की थीं. अपने नाम से बनाई गई आईडी में उन्होंने खुद को कृत्रिम प्रजनन पदाधिकारी (AIO) दर्शाते हुए उच्च वेतनमान और ग्रेड पे दर्ज किया था. वहीं, अन्य कर्मचारियों के नाम पर भी अलग-अलग टेंपररी आईडी बनाकर वेतन संबंधी विवरण दर्ज किए गए.

 

प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस कथित वित्तीय गड़बड़ी में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं. दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही