Search

Bokaro News: कोटपा कानू उल्लंघन पर 14 दुकानदारों से वसूला जुर्माना

Bokaro News:  तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री के खिलाफ जिले में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान चास, नावाडीह, जागेश्वर विहार एवं माराफारी थाना क्षेत्रों में दुकानों की जांच की गई. कोटपा कानून का उल्लंघन करने वाले दुकानों से जुर्माना भी वसूला गया.
 
दुकानों में छापा

इसे भी पढ़ें: 

अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर तंबाकू उत्पादों की बिक्री तथा कोटपा-2003 के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 दुकानदारों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए कुल 4300 रुपये का जुर्माना वसूला गया. 

अभियान के दौरान दुकानदारों को खुली सिगरेट की बिक्री नहीं करने तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित सभी वैधानिक प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया गया. निर्धारित स्वास्थ्य चेतावनी एवं चेतावनी चित्र के बिना तंबाकू उत्पादों की बिक्री को कोटपा-2003 की धारा 7 के प्रावधानों का उल्लंघन बताते हुए नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही