Search

 
 
 

Hazaribagh News: पंच मंदिर का ताला तोड़ने के 8 आरोपियों पर FIR

एक मंदिर पर कब्जा करने का मामला सामने आया है. घटना सदर थाना क्षेत्र की है, जहां पंच मंदिर में लगे ताले को कुछ लोगों ने तोड़ दिया और दूसरा ताला जड़ दिया.
 

Hazaribagh: एक मंदिर पर कब्जा करने का मामला सामने आया है. घटना सदर थाना क्षेत्र की है, जहां पंच मंदिर में लगे ताले को कुछ लोगों ने तोड़ दिया और दूसरा ताला जड़ दिया. मंदिर का ताला तोड़े जाने पर मंदिर के पुजारी ने आपत्ति जताई और इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. हालांकि इस मंदिर को लेकर लेकर विवाद कोई नया नहीं है, इस मंदिर से जुड़ा एक मामला झारखंड हाई कोर्ट में लंबित है.   

 

पंच मंदिर का मुख्य द्वार सहित अन्य जगहों का ताला काट कर दूसरा ताला लगाकर कब्जा करने का प्रयास के मामले में सदर थाना में कांड संख्या 157/26 बीएनएस की धारा 303(2), 223(ए), 324(2), 329(3) के तहत दर्ज किया गया है. पंचमंदिर के पुजारी घनश्याम मिश्रा के आवेदन पर यह मामला दर्ज किया गया है. 

 

आवेदन के अनुसार प्रदीप साव, राजेश साव, सुभाष साव, डॉ विनोद, सुनील साव, विमल साव, आशीष साव और स्नेहल साव पर नामजद आरोपी बनाया गया है. बता दें कि 16 जून दोपहर 3:00 बजे की घटना है जिस समय आरोपियों द्वारा पांच मंदिर का सभी ताला को काटकर नया ताला लगाया गया है और उसे पर कब्जे का प्रयास किया गया है. जबकि मामला न्यायालय में लंबित है. जानकारी के अनुसार बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के बाद झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड इस मंदिर का देख देख कर रही थी. इस मामले में धार्मिक न्यास कमेटी के लोग और हजारीबाग की जनता के ओर से झारखंड हाई कोर्ट में केस डबलूपीसी 3244/25 लंबित है. इस मामले में न्यायालय ने फैसला आने तक पांच मंदिर में यथा स्थिति बने बनाए रखने का आदेश जारी किया था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही