Search

 
 
 

Hazaribagh News: सांसद ने किया विष्णुगढ़ प्रखंड के दर्जन भर गांवों का दौरा, किया जनसंवाद

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया.
 

Hazaribagh: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में सीसीएल द्वारा सोलर बेस्ड हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया. सांसद ने भेलवारा पंचायत के कई गांवों में ग्रामीणों के साथ सीधा जनसंवाद किया और उनकी बुनियादी समस्याओं से अवगत हुए और उनके त्वरित निष्पादन का भरोसा दिया. 

 

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मनीष जायसवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने राष्ट्रहित, समाजहित और जनहित की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. आज गांवों तक पहुंच रही ये योजनाएं और विकास कार्य सीधे तौर पर आम जनता के मत के अधिकार की ताकत का परिणाम हैं. आपके इसी विश्वास और मत के बदौलत पीएम नरेंद्र मोदी लगातार 12 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री बने हुए हैं और बिना रुके जन-कल्याण व देश सेवा के कार्यों में जुटे हैं. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही