Search

 
 
 

Hazaribagh News: धनवार पंचायत के विकास को लेकर सांसद मनीष जायसवाल को सौंपा ज्ञापन

सांसद मनीष जायसवाल के बरही विधानसभा क्षेत्र में प्रवास कार्यक्रम के दौरान धनवार पंचायत के प्रतिनिधियों ने लठिया गांव में उनसे मुलाकात की और पंचायत के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा.
 

Hazaribagh: सांसद मनीष जायसवाल के बरही विधानसभा क्षेत्र में प्रवास कार्यक्रम के दौरान धनवार पंचायत के प्रतिनिधियों ने लठिया गांव में उनसे मुलाकात की और पंचायत के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में धनवार पंचायत के विभिन्न गांवों में सड़क, सिंचाई, पुलिया, चेक डैम, छठ घाट तथा श्मशान घाट मार्ग सहित आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर कई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई.

 


पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन, कृषि सिंचाई तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा. सौंपे गए ज्ञापन में लठिया गांव के समीप केवल डैम से ऊपर टोला तक लिफ्ट इरिगेशन योजना, विभिन्न गांवों में पीसीसी एवं मिट्टी-मोरम सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, बाबूडीह तालाब के जीर्णोद्धार, जोकाही नाला पर चेक डैम एवं छठ घाट निर्माण तथा कोरियाडीह से जीतपुर तक कालीकरण सड़क निर्माण जैसी योजनाओं को शामिल किया गया है. इसके अलावा धनवार, कोरियाडीह एवं बरदाग गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत की भी मांग की गई है. 

 


पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इन बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं. इन योजनाओं के पूरा होने से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने के साथ-साथ ग्रामीणों के आवागमन में भी काफी सहूलियत होगी. इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने ज्ञापन में शामिल मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा. पंचायत प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से धनवार पंचायत के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हो सकेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही