Search

 
 
 

कन्नड़ एक्टर चेतन के खिलाफ FIR, भूत कोला परंपरा पर दिया था विवादित बयान

 
LagatarDesk : कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ बॉक्स ऑफिस पर छा गयी है. 15-20 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म ने वर्ल्ड वाइड पर 200 करोड़ की कमाई कर ली है. जबसे यह फिल्म रिलीज हुई है तभी से ‘भूत कोला’ की परंपरा पर लगातार चर्चा हो रही है. इस परंपरा पर लोग अपनी-अपनी राय भी रख रहे हैं. इस पर कन्नड़ एक्टर चेतन ने भी अपनी राय रखी है. इस बयान के कारण चेतन मुश्किलों में फंस गये हैं. एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. रिपोर्ट्स की मानें चेतन ने ‘भूत कोला’ की परंपरा पर अपमाजनक टिप्पणी की थी. उन पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप है. (पढ़ें, इसरो">https://lagatar.in/isro-enters-golden-age-creates-history-by-successfully-launching-36-british-satellites-into-space/">इसरो

ने स्वर्णिम काल में प्रवेश किया, 36 ब्रिटिश सैटेलाइट अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च कर इतिहास रचा)

भूत कोला पर चेतन ने दिया था यह बयान

दरअसल कांतारा फिल्म के निर्देशक और एक्टर ऋषभ शेट्टी के बयान पर चेतन ने अपनी रिएक्शन शेयर किया था. उन्होंने कहा था कि भूत कोला की परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है. यह हिंदू धर्म के अस्तित्व में आने से पहले भी मौजूद थी. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि ‘जैसे हिंदू भाषा को थोपा नहीं जा सकता, वैसे ही लोगों पर हिंदुत्व नहीं थोपा जा सकता. भूत कोला भूमि के मूल निवासियों की परंपरा है. यह हिंदू धर्म के तहत नहीं आयेगा.’ इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhis-air-becomes-toxic-air-quality-index-266-noida-recorded-311-aqi/">दिल्ली

की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 266, नोएडा में एक्यूआई 311 दर्ज

1847 की कहानी पर आधारित है ‘कांतारा’

बता दें कि फिल्म ‘कांतारा’ में 1847 के समय की कहानी को दिखाया गया है. इसमें कर्नाटक के एक काल्पनिक गांव को दिखाया गया है. फिल्म में कई परंपराओं को दिखाया गया है. इसमें लोगों की भावनाओं और नये दौर की समस्याओं को जोड़ा गया है. फिल्म को इस तरह बनाया गया है कि आज के लोग भी इस पुरानी कहानी से रिलेट कर पाएं. बता दें फिल्म कांतारा 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य किरदार निभाया है. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद मेकर्स ने 14 अक्टूबर को फिल्म को तमिल, हिंदी, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया था. इसे भी पढ़ें : लखनऊ">https://lagatar.in/passenger-bus-collided-with-dumper-on-lucknow-expressway-4-killed-42-injured-bus-blew-up/">लखनऊ

एक्सप्रेसवे पर यात्री बस डंपर से टकरायी, 4 की मौत, 42 घायल, बस के परखच्चे उड़े
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही