Search

 
 
 

Jamtara News: नगर पंचायत में अवैध वसूली के मामले में अज्ञात लोगों पर FIR, जांच में जुटी पुलिस

नगर पंचायत जामताड़ा क्षेत्र में कथित अवैध वसूली के मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 

Jamtara: नगर पंचायत जामताड़ा क्षेत्र में कथित अवैध वसूली के मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर की गई है.


जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से वसूली किए जाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी जामताड़ा थाना को दी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की. आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है.


इस संबंध में जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अवैध वसूली से जुड़ा मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और मामले में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही