Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: बिरसानगर हत्याकांड में पांच महीने बाद दर्ज हुई FIR, कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई जांच

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में पिछले साल नवंबर में हुई एक युवक की हत्या के मामले में करीब पांच महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में पिछले साल नवंबर में हुई एक युवक की हत्या के मामले में करीब पांच महीने बाद प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के बाद मामला अदालत पहुंचा, जिसके निर्देश पर पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर को बिरसानगर ब्लॉक नंबर-4 स्थित क्यू कंस्ट्रक्शन साइट पर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बोरा बाजार थाना क्षेत्र के कुकुरचाड़ी गांव निवासी विपद पांडा की हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद मृतक के पिता विधान चंद्र ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन मामला दर्ज नहीं होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया.

 

कोर्ट के आदेश के बाद बिरसानगर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज केस में बिरसानगर लालटांड़ निवासी उत्तम पांडे को आरोपी बनाया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के दुबराजपुर क्षेत्र में रह रहा है, जबकि उसका स्थायी पता बिरसानगर बताया गया है. पुलिस अब मामले की जांच के साथ-साथ आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

 

बिष्टुपुर में विवाहिता की हत्या का मामला भी दर्ज

इधर, बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेल्डीह बस्ती में विवाहिता मोनिका हांसदा की हत्या के मामले में भी पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. मृतका की मां लखिया हांसदा की शिकायत पर दर्ज मामले में बेल्डीह बस्ती निवासी राजू किस्कू को आरोपी बनाया गया है. लखिया हांसदा सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के गोवर्धन गांव की रहने वाली हैं.

 

पुलिस ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. दोनों मामलों में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही