Palamu News: छतरपुर थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटी से छेड़छाड़ की कोशिश मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उसकी पहचान सोहदाग गांव इंतयाज अंसारी के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें:
बताते चलें कि गुरुवार को मां-बेटी भिखही की ओर से पैदल जा रही थीं. इसी दौरान तीन बाइक सवार युवकों ने कथित तौर पर उनका रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने की कोशिश की. मां-बेटी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने एक युवक को बाइक समेत ग्रामीणों ने पकड़ लिया.
घटना की सूचना छतरपुर थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई. इस मामले में पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
घटना में शामिल दो अन्य युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच कर रही है. थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पकड़े गए युवक को जेल भेज दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

